फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest  against Agneepath scheme
आर्मी की लिखित परीक्षा रद्द करने के विरोध में शहर में रैली निकाल प्रदर्शन करते युवा।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षण से गुजर चुके बेरोजगार युवाओं में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी युवाओं ने जिला मुख्यालय में टैक्सी स्टैंड के समीप प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवाओं ने सरकार से मांग की है कि गत वर्ष हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द करवाई जाए। यह प्रदर्शन युवाओं ने एसएफआई के बैनर तले किया। इससे पहले बेरोजगार युवाओं ने शहर में रोष रैली निकाली और अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। एसएफआई के जिला सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकार जो योजना लागू कर रही है, उसमें मात्र छह माह तक ही युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और उसके बाद कठिन इलाकों में तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की अवधि काफी कम है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष हुई सेना भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा का आयोजन अब तक नहीं हो पाया है। सरकार ने इसे रद्द कर दिया है। ऐसे में देश सेवा की भावना पाले बैठे बेरोजगार युवाओं को खासा झटका लगा है। युवाओं का कहना है कि पूर्व में हुई भर्ती के लिए उन्होंने काफी लंबे समय से मेहनत की है लेकिन जब लिखित परीक्षा करवाने का समय आया तो सरकार ने इसे रद्द कर दिया। इससे युवाओं में काफी रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अग्निपथ योजना को शीघ्र वापस लिया जाए। साथ ही लिखित परीक्षा बिना विलंब आयोजित की जाए। युवाओं में अभिषेक कुमार, प्रेम कुमार, भुवनेश्वर सिंह, भूपेंद्र सिंह, चमकू कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed