फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Property of Naib Tehsildar caught with bribe will be investigated

Chamba News: रिश्वत के साथ पकड़े नायब तहसीलदार की संपत्ति की होगी जांच

Sat, 25 Feb 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Feb 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Property of Naib Tehsildar caught with bribe will be investigated
चंबा। आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए नायब तहसीलदार की अब विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति की भी जांच करेगी। इसके लिए विजिलेंस ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसमें नायब तहसीलदार के वेतन को लेकर उसके विभाग से जानकारी मांगी गई है। इसके बाद उसकी पूरी संपत्ति की जांच की जाएगी। इसमें इस बात का पता लगाया जाएगा कि नायब तहसीलदार ने जो संपत्ति जोड़ी है, उसे ईमानदारी के पैसे से जोड़ा गया है या रिश्वत के पैसे से। फिलहाल रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए नायब तहसीलदार ने अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की है जो मौजूूदा समय में न्यायिक रिमांड पर है। 27 फरवरी को उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। यहां पर विजिलेंस उसकी जमानत याचिका को रद्द करने की पैरवी करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजिलेंस में भगत सिंह पुत्र स्व. कन्हैया राम निवासी गांव काहलो उप तहसील पुखरी जिला चंबा ने शिकायत की थी कि उसके भूमि संबंधी कार्य को करने में नायब तहसीलदार पुखरी आनाकानी कर रहा था। उस कार्य को करने के बदले में 8,000 की रिश्वत मांग रहा था। इस पर विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर नायब तहसीलदार को पकड़ने के लिए योजना बनाई। योजना के अनुरूप शिकायतकर्ता अपने काम के बदले उस अधिकारी को रिश्वत देने के लिए उसके कार्यालय पहुंचा जहां अधिकारी ने पैसे लेने से मना करते हुए उसे कार्यालय से बाहर पैसे देने के लिए कहा। कार्यालय से छुट्टी करके जब नायब तहसीलदार करीब 50 मीटर दूरी पर पुखरी-माणी मार्ग पर पहुंचा तो उसने शिकायतकर्ता को बुलाकर उससे रिश्वत ली। उसी दौरान विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और विजिलेंस ने इस पूरी कार्रवाई को वहां मौजूद स्थानीय लोगों के साथ अंजाम दिया। विजिलेंस के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार की आय से अधिक संपत्ति को लेकर भी जांच की जा रही है। 27 फरवरी को उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed