{"_id":"65c50cc27f0f4f3e840cbde9","slug":"production-reduced-panchayats-of-pangi-are-getting-electricity-for-one-hour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118000-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: उत्पादन घटा, पांगी की पंचायतों में एक घंटा मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: उत्पादन घटा, पांगी की पंचायतों में एक घंटा मिल रही बिजली
Thu, 08 Feb 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों में एक-एक घंटा बिजली की सप्लाई दी जा रही है। अत्यधिक बर्फबारी के चलते अधिकांश प्रोजेक्टों में विद्युत उत्पादन बहुत घट गया है।
पांगी के लोगों के लिए चार मेगावाट बिजली की जरूरत है, जबकि उत्पादन आधा मेगावाट बिजली का हो रहा है। ऐसे में बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं को एक-एक घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति कर रहा है। साच स्थित 800 किलोवाट, महालू पावर हाउस किलाड़ में 300 मेगावाट, पुर्थी पावर हाउस और धरवास स्थित 100 मेगावाट के प्रोजेक्ट में वर्तमान में आधा मेगावाट बिजली ही तैयार की जा रही है। पांगी उपमंडल में चार मेगावाट बिजली की मांग है। ऐसे में बोर्ड एक-एक घंटा सप्लाई देकर व्यवस्था को सुचारू रखने में जुटा है।
जिले में वीरवार देर शाम तक बंद 59 में से 30 ट्रांसफार्मरों को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बहाल कर दिया है। जिले में अभी भी 29 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इससे सैकड़ों गांव अंधेरे में हैं। इनमें तीसा में 9, भरमौर 7, सलूणी 6, चंबा और पांगी 3-3 और भटियात में एक ट्रांसफार्मर बंद है।
विज्ञापन
--
किलाड़ से जम्मू-कश्मीर और कुल्लू के लिए मार्ग बहाल
आठवें दिन किलाड़ से जम्मू-कश्मीर और किलाड़ से कुल्लू के लिए मार्ग यातायात के लिए बहाल हो गए। संपर्क मार्गों पर अभी भी यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। किलाड़ से दूसरे जिलों के लिए मार्ग के खुल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वीरवार को जिले में बर्फबारी और भूस्खलन से बंद पड़े 43 मार्गों में से 4 मार्ग यातायात के लिए बहाल हो गए हैं। 39 मार्गों पर वीरवार को भी वाहनों के पहिए थमे रहे। जिले में बंद सड़कों में सबसे अधिक पांगी के 29 संपर्क मार्ग, भरमौर में 5, सलूणी में 3, तीसा और डलहौजी में एक-एक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि विभागीय टीमें पटरी से उतरीं सेवाओं को सुचारू करने में जुटी हैं। जल्द ही व्यवस्था पूरी तरह से यथासंभव होगी।