फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Problems should be solved soon: Chatwal

समस्याओं का हल जल्द किया जाए : चटवाल

Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Problems should be solved soon: Chatwal
डलहौजी (चंबा)। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पीएन चटवाल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वाल्मीकि समाज की समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान किया जाए।
विज्ञापन

डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समुदाय के कई लोग आज भी भूमिहीन हैं। जबकि इस समाज के अधिकांश लोग पिछले लंबे समय से प्रदेश में लोगों की सेवा में जुटे हैं लेकिन अभी भी उन्हें अपने घर बनाने के लिए जमीन नहीं उपलब्ध हो पा रही है। इसके अलावा जिन कुछ लोगों को जमीन लीज पर मिली है उन्हें भी लीज आग बढ़ाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समुदाय के भूमिहीन लोगों को चार-चार बिस्वा भूमि देने की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की है। सरकार इस पर जल्द अधिसूचना जारी करे। बताया कि प्रदेश की नगर परिषदों और छावनी परिषदों में सफाई कर्मचारियों का ठेकेदारों की ओर से कई बार शोषण किया जाता है। उनको ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जाता है। महंगाई के दौर में वेतन भी बहुत कम दिया जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसके बारे में भी सरकार उचित कदम उठाए। इस मौके पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की जिला चंबा की इकाई का गठन भी किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष पारिस को बनाया गया। अरुण अटवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनीता देवी को उपाध्यक्ष, अजय को महासचिव, धीरज को सहसचिव, प्रवीण को संयुक्त सचिव, कुलदीप को संगठन सचिव और राहुल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed