{"_id":"6a3574813e483e8d38005655","slug":"private-contractors-employee-issued-parking-slip-on-government-premises-chamba-news-c-88-1-ssml1004-187182-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: निजी ठेकेदार के कर्मी ने सरकारी परिसर में काट दी पार्किंग की पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: निजी ठेकेदार के कर्मी ने सरकारी परिसर में काट दी पार्किंग की पर्ची
Fri, 19 Jun 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला के पर्यटक ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया
पर्ची काटने को एसडीएम ने दिया अवैध करार, जांच के जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। एसडीएम कार्यालय के बाहर सरकारी पार्किंग में ही वाहन पार्क करने पर पर्ची काट दी गई। शुक्रवार को पार्किंग के निजी ठेकेदार कर्मी ने दवाई लेने आए पंजाब के पर्यटक की 100 रुपये की पर्ची सरकारी पार्किंग में गाड़ी लगाने पर काट दी जबकि यह पार्किंग निशुल्क है। पर्यटक के अनुसार पर्ची काटने वाले कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
पंजाब के कपूरथला से आए पर्यटक हरनीत सिंह ने बताया कि वह दवाई लेने सिविल अस्पताल गए थे। महज 10 मिनट गाड़ी खड़ी करने की एवज में 100 रुपये की पर्ची काट दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्ची काटने वाले व्यक्ति ने उनसे अभद्र व्यवहार भी किया।
गौरतलब है कि जहां पार्किंग की पर्ची काटी गई, वह पार्किंग एसडीएम कार्यालय, तहसील, सिविल अस्पताल, बचत भवन और सरकारी बैंक में आने वाले लोगों के लिए पूरी तरह निशुल्क है। उधर, डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि सरकारी पार्किंग में ऐसा कैसे हो सकता है। यह पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
--