{"_id":"661536d3a8fb06fa1f0335df","slug":"private-bus-owner-clashed-with-government-bus-driver-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122296-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरकारी बस चालक से उलझा निजी बस मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरकारी बस चालक से उलझा निजी बस मालिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बस चालक से उलझा निजी बस मालिक
नकरोड़ से चांजू जा रही एचआरटीसी की बस को रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
चांजू (चंबा)। नकरोड़ से चांजू रूट पर दौड़ रही एचआरटीसी बस को निजी बस मालिक ने बघेईगढ़ के समीप रोक दिया। यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। दरअसल यह बस नकरोड़ से दोपहर बाद सवा तीन बजे चांजू के लिए रवाना हुई मगर करीब चार बजे इस बस को बघेईगढ़ के समीप निजी बस मालिक ने रोक दिया और चालक से बस की समयसारिणी मांगी, जिसे वह दिखा नहीं पाए। ऐसे में बस में सवार यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा। बस में करीब तीस यात्री सवार थे। यात्रियों अशोक कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राजन सिंह, देवी चंद, रोशन लाल, अमित कुमार आदि का कहना है कि वर्ष 2014 से बस की यही समयसारिणी थी लेकिन निगम की ओर से इस बस रूट को बंद कर दिया गया था। हाल ही में ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित कर ग्रामीणों की मांग के अनुसार इस बस को बहाल किया गया है लेकिन अब निजी बस मालिक ने इस बस को रोक दिया है। इससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। यात्रियों का कहना है कि यह बस उनके अनुकूल है लेकिन निगम की ओर से इस बस सेवा को बार-बार बंद किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि निर्धारित समयसारिणी के तहत ही बस को दौड़ाया जाए।
आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द इसके बारे में उचित समयसारिणी के तहत बस को चलाया जाएगा। इसमें यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा।