फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparations underway to take action against six BJP leaders working against the party

Chamba News: पार्टी के खिलाफ काम करने वाले छह भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 08 May 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to take action against six BJP leaders working against the party
प्रेस वार्ता को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल
डलहौजी नगर परिषद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने के आरोप
विज्ञापन

बनीखेत मंडल अध्यक्ष ने सौंपी छह नेताओं की सूची, प्रदेशाध्यक्ष को भेजी : नरयाल
जिला अध्यक्ष बोले- किसी भी कीमत पर सहन नहीं होंगी पार्टी विरोधी गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। भाजपा ने डलहौजी नगर परिषद के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए छह नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ संगठन अनुशासनात्मक कार्रवाई का कदम उठाने की तैयारी में है। इससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बनीखेत में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल ने कहा कि पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि बनीखेत मंडल भाजपा के अध्यक्ष ने छह लोगों की सूची उन्हें सौंपी है। इसे अब प्रदेश अध्यक्ष को भेजा जाएगा। सूची में शामिल सभी लोगों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप हैं। इन पर कार्रवाई होना लगभग तय माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों ने डलहौजी नगर परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य कर संगठन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि सूची में शामिल कुछ नेता जिला स्तर के हैं जबकि कुछ प्रदेश स्तर की जिम्मेदारियों से जुड़े रहे हैं। पार्टी नेतृत्व पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी के अनुशासन के खिलाफ जाकर कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा संगठन अनुशासन और निष्ठा को सर्वोपरि मानता है। पार्टी विरोधी गतिविधियां किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएंगी। इस मौके पर डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, बनीखेत मंडल के अध्यक्ष विशाल टंडन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed