{"_id":"6b0868fc7cc8a297f80c052c","slug":"preparations-underway-to-develop-an-alternative-route-for-the-manimahesh-yatra-chamba-news-c-88-1-ssml1006-204129-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग संवारने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग संवारने की तैयारी
Thu, 26 Nov 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
हड़सर से यमकुंड तक प्रस्तावित पैदल रास्ते का संयुक्त निरीक्षण, जोखिम वाले स्थलों का आकलन
यात्रा-2027 से पहले जल निकासी, ढलान स्थिरीकरण और सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। आगामी मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए भरमौर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसी कड़ी में वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा की अध्यक्षता में हड़सर से यमकुंड तक प्रस्तावित वैकल्पिक पैदल मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया। टीम ने रास्ते की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थलों और संभावित जोखिम वाले हिस्सों का जायजा लिया।
निरीक्षण में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और पर्वतारोहण से जुड़े अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के विकास, जल निकासी, ढलानों के स्थिरीकरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए जरूरी सुधार कार्यों पर चर्चा की गई।
एडीएम विकास शर्मा ने संबंधित विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोखिम वाले स्थलों की प्राथमिकता के आधार पर पहचान कर सुरक्षा उपाय करने और तकनीकी आकलन व कार्ययोजना समय पर तैयार करने को कहा। साथ ही विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है। ऐसे में सुरक्षित आवागमन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। यात्रा-2027 से पहले वैकल्पिक मार्ग और सुरक्षा संबंधी कार्य पूरे करने के लिए सभी विभागों को समयसीमा का पालन करना होगा।
--