फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pre primary classes will start in 183 government schools

Chamba News: 183 सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं

Tue, 01 Aug 2023 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pre primary classes will start in 183 government schools
चंबा। जिले के 183 नए प्राथमिक स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसी साल यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। सरकार ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। अब नौनिहाल प्री प्राइमरी की पढ़ाई कर सकते हैं। इससे पहले जिले में 595 सरकारी स्कूलों में प्री प्राइरी कक्षाएं चल रही थीं। इसी साल के शुरुआत में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 183 नए स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

सरकार ने तमाम व्यवस्थाओं को देखते हुए अब इन स्कूलों में भी प्री प्राइमरी की कक्षाएं शुरू करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से नौनिहालों की सुविधा के लिए प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद अभिभावकों को भी काफी राहत मिली। वर्तमान में करीब 6,200 नौनिहाल प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। स्कूलों में तैनात स्टाफ खेल गतिविधियों के माध्यम से इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जिला समन्वयक ओंकार वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे प्री प्राइमरी स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed