फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pre board exam frome 18 feb in trible school chamba

जनजातीय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में दूसरा प्री बोर्ड 1

Tue, 11 Feb 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
pre board exam frome 18 feb in trible school chamba
चंबा। मार्च माह में होने वाली जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षा से पहले जनजातीय क्षेत्र के तहत स्कूलों में जिला स्तरीय दूसरा प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग ने डेटशीट जारी कर दी है।
विज्ञापन

निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक प्री-बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी को होगी। जबकि अंतिम प्री-बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी को होगी। शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित स्कूलों को प्रश्नपत्र भेज दिए गए हैं। विभाग ने इन परीक्षाओं का रिजल्ट भी तैयार करना होगा और विभाग के कार्यालय भेजना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से यह परीक्षा परिणाम उपायुक्त चंबा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को फिजिक्स, 20 फरवरी को केमिस्ट्री, 22 फरवरी को बायोलॉजी, 24 फरवरी को गणित और 25 फरवरी को अंग्रेजी विषय की प्री-बोर्ड परीक्षा होगी। जिला प्रशासन ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर करने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए ही जिला स्तरीय प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते अब इस माह दूसरी प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में दूसरी प्री-बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी। उन्होंने कहा कि प्री-बोर्ड के बाद रिजल्ट कार्यालय भी मंगवाया गया है। इस परिणाम को उपायुक्त के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed