{"_id":"64188f77c111c831030b3784","slug":"pradhan-did-not-reach-the-gram-sabha-of-luz-panchayat-chamba-news-c-19-1-94675-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लुज पंचायत की ग्रामसभा में नहीं पहुंचे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लुज पंचायत की ग्रामसभा में नहीं पहुंचे प्रधान
Mon, 20 Mar 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत लुज में ग्राम सभा की बैठक इसलिए बनतीजा रही क्योंकि बैठक में न तो पंचायत प्रधान मौजूद रहे और न ही दो वार्ड सदस्य बैठक में पहुंचे। बैठक में कोई भी प्रस्ताव पास नहीं किया जा सका। इससे पहले भी ग्राम सभाओं को स्थगित किया जा चुका है लेकिन उसका कोई विवरण सभा को नहीं दिया गया है।
सोमवार को आयोजित की गई ग्राम सभा में उपप्रधान, पंचायत सचिव सहित अन्य कुछ वार्ड सदस्य ही मौजूद रहे लेकिन पंचायत का मुखिया कहे जाने वाला पंचायत प्रधान इसमें उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते बैठक में पंचायत के विकास को लेकर किसी प्रकार का भी मत पास नहीं किया जा सका। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। प्रशासन से मांग की है कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक से नदारद रहने वाले पंचायत प्रतिनिधियों पर उचित कार्रवाई की जाए। बैठक में ध्यान सिंह जगवान, अजीत राणा, श्याम सिंह राणा, विक्रम नेगी और नरेंद्र नेगी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में पंचायत में चुने हुए प्रतिनिधियों का शामिल होना सबसे जरूरी होता है। इस प्रकार से यदि बैठकों में प्रतिनिधि नहीं पहुंचेंगे तो विकास कार्य ठप हो जाएंगे। इससे पंचायत विकास की राह में पिछड़ भी सकती है।