{"_id":"61e6eb13991768602c166e82","slug":"power-failure-patients-returned-home-after-half-the-dialysis-chamba-news-sml3970676116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल, आधे डायलिसिस के बाद घर लौट गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल, आधे डायलिसिस के बाद घर लौट गए मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में डाईलासिस यूनिट में लाइट न होने के चलते परेशान खड़ी टीम।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को डायलिसिस करवाने पहुंचे मरीजों का मर्ज उस वक्त बढ़ गया जब डायलिसिस सेंटर की बिजली गुल हो गई। इसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं। आलम यह रहा कि मरीज आधा डायलिसिस करवाने के बाद घरों को लौट गए। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की मानें तो अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे मरीजों का डायलिसिस पूरा नहीं हो पाया। दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उसके बाद व्यवस्था पटरी पर लौटी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब 11:30 अचानक बिजली गुल हो गई। इस दौरान पांच मरीजों का डायलिसिस चल रहा था लेकिन बिजली गुल होने से डायलिसिस यूनिट बंद हो गई। हालांकि, स्टाफ ने कुछ देर तक बिजली का इंतजार किया लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल न हुई। ऐसे में परेशान होकर मरीज आधे-अधूरे डायलिसिस करवाने के बाद घरों को लौट गए। जबकि, दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से अन्य मरीजों का डायलिसिस पूरा हो पाया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बिना पूर्व सूचना के बिजली कट लगाने के बोर्ड प्रबंधन पर आरोप भी जड़े। गौरतलब है कि डायलिसिस करवाने के लिए चार घंटे का समय लगता है लेकिन बिजली गुल होने के कारण अकसर आधा-अधूरा डायलिसिस हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हर्ष महाजन ने कहा कि बिजली गुल होने से ऐसी समस्या हुई। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड की ओर से बिजली कट को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।