{"_id":"62166938fc59a1256d1d6456","slug":"power-failure-in-kihar-sector-spent-the-night-in-cold-chamba-news-sml4005535194","type":"story","status":"publish","title_hn":"किहार सेक्टर में बिजली गुल, ठंड में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किहार सेक्टर में बिजली गुल, ठंड में गुजारी रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किहार सेक्टर में बिजली गुल, ठंड में गुजारी रात
मौसम के बिगड़े मिजाज ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
किहार (चंबा)। किहार सेक्टर में मंगलवार रात आठ बजे जोरदार धमाके के साथ गुल हुई बिजली बुधवार देरशाम तक बहाल नहीं हो पाई। बिजली न होने से लोगों को मंगलवार की रात ठंड में ही गुजारनी पड़ी। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। वहीं, क्षेत्र में बिजली न होने से स्कूली बच्चे भी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल करवाने की मांग उठाई है।
मंगलवार देरशाम जोरदार बारिश के साथ हुई गर्जना से किहार सेक्टर के तहत ग्राम पंचायतों भांदल, सनूंह, किहार, किलोड़, सूरी और डांड में बिजली सप्लाई बंद पड़ गई। बिजली सप्लाई लंबे समय तक सुचारु न होने पर लोगों को दीये की रोशनी में ही रात का भोजन करना पड़ा। बिना बिजली क्षेत्र की दस हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहम्मद याकूब, मोहम्मद रमजान, फारूख, सुनील कुमार, अशोक कुमार, मदन लाल, हेमराज, मुकेश कुमार, जोगेंद्र कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र में बीस घंटे से बिजली गुल होने के बाद भी बोर्ड प्रबंधन इसे बहाल नहीं करवा पाया है।
बिजली बोर्ड भांदल के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि भारी बारिश के बीच जोरदार गर्जना के कारण हलूरी और किहार के बीच 11 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आई है। उसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।