{"_id":"5e6a64408ebc3ea7c369ebfa","slug":"polution-board-challan-in-khajjiar-chamba-news-sml32731681","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक स्थल खज्जियार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चार ढ़ाबे वालों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक स्थल खज्जियार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चार ढ़ाबे वालों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार में वीरवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दबिश देकर ढाबों के बाहर प्लास्टिक वेस्ट की गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे। इस दौरान मौके पर चार ढाबा मालिकों से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके साथ ही ढाबा मालिकों को निर्देश दिए कि वे दुकानों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्लास्टिक वेस्ट को खुले में न फेंके। ढाबों में दबिश देकर कार्रवाई करने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने खज्जियार में चल रहे होटलों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्हें होटलों में व्यवस्थाएं जांची। पर्यटक स्थल खज्जियार जाने से पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बालू में सब्जी मंडी में पॉलीथिन लिफाफों का इस्तेमाल करने वाले विक्रेता का एक हजार रुपये का चालान काटा। इसके साथ ही सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि वे सब्जी की पैकिंग में पॉलीथिन लिफाफों का इस्तेमाल न करें।
हिमाचल में पॉलीथिन लिफाफों के ऊपर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा प्रदूषण बोर्ड की टीम ने सरु में जाकर टाटा मोटर शोरूम में प्लास्टिक वेस्ट को लेकर एक हजार रुपये जुर्माना ठोका। उन्हें भी प्लास्टिक वेस्ट खुले में न फेंकने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
प्रदूषण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि खज्जियार में प्लास्टिक वेस्ट को लेकर चार ढाबा मालिकों से पांच हजार जुर्माना वसूला गया है। जबकि सब्जी मंडी में पॉलीथिन इस्तेमाल को लेकर एक विक्रेता को जुर्माना लगाया गया है।