फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Politics heats up in tribal areas amid cold

ठंड के बीच जनजातीय क्षेत्रों में गरमाई सियासत

Fri, 08 Oct 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up in tribal areas amid cold
Politics heats up in tribal areas amid cold
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में धीरे-धीरे बढ़ने वाली ठंड के बीच उपचुनाव को लेकर सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रानी प्रतिभा सिंह भरमौर दौरे के साथ ही अपना चुनावी अभियान शुरू करने वाली हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी बिग्रेडियर कुशाल सिंह रविवार को पांगी और भरमौर से अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। ऐसे में आगामी दिनों में अब भरमौर-पांगी की वादियां चुनावी रंग में रंगने वाली हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा के दोनों कद्दावर नेता भी अपना दल-बल दिखाने से किसी भी सूरत में पीछे रहने की फिराक में नहीं हैं। इसकी तैयारियों के लिए दोनों खेमे जुट गए हैं। भाजपा केंद्र में मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार की ओर से करवाए गए विकासात्मक कार्यों के बूते चुनावी दुर्ग फतह करने की फिराक में है तो वहीं, कांग्रेस भाजपा की नाकामियों और वीरभद्र सिंह की ओर से जनजातीय क्षेत्रों में करवाए गए कार्यों को हथियार बनाकर चुनावी मैदान में है। ग्रामीण क्षेत्रों में उपचुनावों को लेकर चर्चाओं के दौर शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed