फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police recovered 36 bottles of country liquor

Chamba News: पुलिस ने बरामद की 36 बोतल देसी शराब

Mon, 01 Apr 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 36 bottles of country liquor
पुलिस ने बरामद की 36 बोतल देसी शराब
विज्ञापन

चंबा। सदर थाना चंबा और सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम ने अलग-अलग जगह दबिश देकर 36 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम ने गश्त के दौरान बालू के पास नागेश कुमार गांव सेरू डाक्टर कल्हेल तहसील चुराह जिला चंबा के कब्जे से 12 बोतल ऊना नंबर की बरामद कीं। दूसरे मामले में सुल्तानपुर पुलिस चौकी टीम ने सुल्तानपुर बाजार में सचिन कुमार गांव टिक्करीगढ़ डाॅ. टिकरीगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के कब्जे से 12 बोतल ऊना नंबर-1 शराब की बरामद कीं। तीसरे मामले में सदर थान चंबा की टीम ने गश्त के दौरान मैहला पुल के पास मनिंद्र कुमार गांव ऊन्हा डाकघर दाड़वीं तहसील व जिला चंबा के कब्जे से 12 बोतल ऊना नंबर-1 शराब बरामद करने में सफलता पाई। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि तीन अलग-अलग जगह दबिश देकर पुलिस टीम ने 36 बोतलें शराब के साथ लोगों को गिरफ्तार कर मामले दर्ज किए हैं। बताया कि पुलिस की ये धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed