{"_id":"68ee8bf31f55cf2c860432e9","slug":"police-crack-down-on-nighttime-hooliganism-five-challaned-chamba-news-c-88-1-ssml1006-163720-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रात को हुड़दंगबाजी पर पुलिस की सख्ती, पांच के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रात को हुड़दंगबाजी पर पुलिस की सख्ती, पांच के काटे चालान
Tue, 14 Oct 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर में रात के समय हुड़दंगबाजी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया। सोमवार देर रात पुलिस ने पांच लोगों को सार्वजनिक स्थान पर बेवजह घूमते हुए पकड़ा और उनके चालान काटे। इस दौरान तीन नाबालिग भी पकड़े, जिन्हें पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां से अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी गई और नाबालिगों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अभिभावकों को भी आगाह किया कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें। इन आरोपियों पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक स्कूटी को भी जब्त किया।
अभियान के तहत पुलिस ने शहर के कुछ ढाबों में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा। कुछ स्थानों पर लोग शराब पीते हुए पकड़े गए। मौके पर ही उनसे शराब को नष्ट करवाया गया। साथ ही ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में फिर से अवैध शराब बेचते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ढाबों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है और रात के समय युवक शहर में हुड़दंगबाजी करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्वयं पुलिस टीम के साथ रात में निरीक्षण किया। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोग किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी सीधे पुलिस को दें, त्वरित कार्रवाई की जाएगी।