{"_id":"f42b3064c69dabc1304da4586fa33a29","slug":"police-arrested-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग करे रहे लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग करे रहे लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
चुराह घाटी के चांजू परगने में उचित मुआवजे को लेकर परियोजना के विरोध में बैठे करीब तीस लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई है। यह चंबा में कबायली क्षेत्र होली में घटित मामले के बाद दूसरा बड़ा मामला है जिसमें इतने ज्यादा लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया गया हो।
विज्ञापन
यह ग्रामीण पिछले लगभग ढाई सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर निर्माणाधीन परियोजना के विरोध में मोर्चा गाढ़े बैठे हुए थे। इसको लेकर कई बार प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने भी इनसे बात करने की कोशिश की लेकिन हड़तालियों ने इनकी एक नहीं सुनी। नतीजतन परियोजना का काम बंद रहने से काफी नुकसान हो रहा था। ऐसे में पुलिस इन लोगों को पकड़ कर थाने ले गई है। खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। इसकी पुष्टि डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने की है।
विज्ञापन