फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pole fell on the head of a girl grazing sheep, died

भेड़-बकरियां चरा रही लड़की के सिर पर लगा टावर से टूटा पोल, मौत

Wed, 13 Oct 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Pole fell on the head of a girl grazing sheep, died
Pole fell on the head of a girl grazing sheep, died
चंबा। भेड़-बकरियां चराने गई 18 वर्षीय लड़की की टावर का पोल (एंगल) सिर पर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय सबु पुत्री दलीप गांव बदवाड़ा के रूप में हुई है। राजस्व विभाग की ओर से पटवारी ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को गांव बदवाड़ा से सबु के भाई की बरात निकली। भाई की बरात में बहन ने भी जमकर डांस किया। घर में चारों ओर खुशियों का माहौल था। बरात रवाना होने के बाद सबु भेड़-बकरियों को गांव के पास लगते जंगल में चराने के लिए निकल गई। भेड़-बकरियों को चराते समय एकाएक पहाड़ी पर स्थापित किए जा रहे विद्युत टावर का एक पोल टूट कर नीचे लुढ़कता हुआ सबु के सिर पर गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

काफी देर तक लड़की के घर न लौटने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद लड़की मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी भरमौर अभिमन्यु वर्मा ने बताया पुलिस ने कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed