{"_id":"68e2a93ec784144791047c19","slug":"players-showed-their-strength-for-the-district-level-competition-chamba-news-c-88-1-ssml1004-162675-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Mon, 06 Oct 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला स्कूली अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए विभिन्न स्कूलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए वन डे ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जोन स्तर के तहत ट्रायल आयोजित हुए। ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा, खणी, सरोल, कियानी, तीसा, सुरंगाणी तथा बनीखेत में हुए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल की ओर से खिलाड़ियों का चयन किया गया। गौरतलब है कि जिला स्तरीय बालिका वर्ग की एथलेटिक व खेल प्रतियोगिताएं 7 से 9 अक्तूबर तक राजकीय माध्यमिक पाठशाला भनौता में आयोजित की जाएंगी। वहीं बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 11 से 13 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में होंगी।
इसके अलावा जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शतरंज व योग प्रतियोगिताएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 16 से 17 अक्तूबर तक और बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 17 से 18 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ में होंगी। सांस्कृतिक, शतरंज और योग प्रतियोगिताओं की समयावधि निर्धारित की गई है। यह जानकारी सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र कुमार ने दी।