फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   picup accident

पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत

Sat, 21 Nov 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 21 Nov 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
picup accident

उपमंडल सलूणी के कुठेड़ मार्ग पर एक पिकअप हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य सवार आंशिक रूप से घायल हो गया है। यह हादसा शनिवार की दोपहर उस समय हुआ जब यह पिकअप वाहन भड़ेला में सामान छोड़ कर वापस सलूणी मुख्यालय आ रहे था। तभी भड़ेला में कैंची मोड़ के समीप पिकअप की ब्रेक फेल हो गई। इससे वाहन सीधे सड़क से नीचे लगभग चार सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन



 हादसे से हुई आवाज को सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, जहां पर किसी ने पुलिस को भी इस बारे सूचना दे दी। राहत कार्य के दौरान पाया गया कि इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। जबकि दो अन्य घायल अवस्था में बेसुध पड़े हुए हैं।
विज्ञापन




घायलों को तुरंत वहां से निकाल कर उपचार के लिए किहार अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह पिकअप एक मोबाइल टावर का निर्माण का सामान लेकर भड़ेला गई थी, जहां से वापस लौटते समय यह वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की ओर से की गई जांच में वाहन चालक की पहचान रमेश चंद पुत्र संतराम निवासी गांव पोली डाकघर तुराहन तहसील झंडूूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तहसीलदार अजय पराशर ने बताया कि मृतक के परिजनों को राहत के तौर पर दस हजार रुपये दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed