{"_id":"6711433fb6ef4c786d092879","slug":"pickup-laden-with-grass-overturns-in-parel-driver-suffers-minor-injuries-chamba-news-c-88-1-ssml1004-135329-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: परेल में पलटी घास से लदी पिकअप, चालक को मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: परेल में पलटी घास से लदी पिकअप, चालक को मामूली चोटें
Thu, 17 Oct 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल के पास घास से लदी एक पिकअप हाईवे के बीच पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि परेल के पास एक बड़ा गड्ढा हो गया है।
इसमें वाहन का टायर फंस गया। इस कारण अनियंत्रित होकर घास से लदी गाड़ी हाईवे पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि ऐन मौके पर चालक ने सूझबूझ से काम लिया। जरा सी लापरवाही से वाहन रावी नदी में भी समा सकता था।
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल स्थित रावी नदी के किनारे सुरक्षा दीवार का कार्य चला हुआ है। इस वजह से हाईवे की हालत काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में यहां से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुलिस में इस बारे में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
--