{"_id":"5d9f64f78ebc3e93c52f0954","slug":"person-beaten-to-protest-shop-opening-in-chamba-chogan-chamba-news-sml3104759169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान में अस्थाई मार्केट का विरोध करने वाले व्यापारी को खाने पड़े लात घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगान में अस्थाई मार्केट का विरोध करने वाले व्यापारी को खाने पड़े लात घूसे
विज्ञापन
चंबा। चौगान नंबर दो में अस्थायी मार्केट सजाने का विरोध करने पर पंजाब के ठेकेदार ने स्थानीय कारोबारी की पीटाई कर डाली। इसके साथ ही ठेकेदार ने उन्हें गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी है। गनीमत रही कि स्थानीय कारोबारियों ने बीच बचाव कर कारोबारी को बचा लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट में कारोबारी को चोटें भी आई हैं।
व्यापारी दीपक भाटिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि आठ अक्तूबर शाम के समय जब वह सहयोगी व्यापारियों के साथ चौगान में लगी अस्थायी मार्केट के विरोध में वहां गया, तो वहां पर पंजाब उर्फ शिवू नाम का व्यापारी जोकि अस्थायी मार्केट सजा रहा था। उसने अस्थायी मार्केट का विरोध करने पर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
जब उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया तो उसने उनका गला पकड़ लिया और उसके ऊपर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। इसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। इस दौरान अन्य व्यापारियों ने उसकी जान बचाई। मारपीट के बाद पंजाब के ठेकेदार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दीपक भाटिया की शिकायत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने बताया कि दो नंबर चौगान में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निष्पक्ष होकर मामले की जांच कर रही है।