फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Permanent Deputy Director could not be posted in Chamba for last three years

Chamba News: चंबा में तीन साल से नहीं हो पाई स्थायी उपनिदेशक की तैनाती

Sun, 11 Feb 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Permanent Deputy Director could not be posted in Chamba for last three years
चंबा। एक तरफ सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के दावे कर रही है, दूसरी तरफ चंबा में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक का पद जुगाड़ के सहारे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थायी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते अन्य कर्मचारियों के हवाले इस पद का भार सौंपा जा रहा है। ऐसे में एक अधिकारी दो-दो जगह का अतिरिक्त चार्ज होने के कारण कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। हालांकि, इस बारे में सरकार को कई बार अवगत करवाया गया है। प्रतिनियुक्ति के सहारे ही इस महत्वपूर्ण पद को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

गत वर्ष सितंबर में एक महिला अधिकारी की चंबा में बतौर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तैनाती की गई। यह तैनाती सिर्फ दिन तक ही रही। महिला तीन दिन बतौर उपनिदेशक कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। इसके बाद समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी को कार्यभार सौंपा गया। हाल ही में वे सेवानिवृत्त हो गए है और साच स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत ज्ञान चंद को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विभाग के इस महत्वपूर्ण पद पर स्थायी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की तैनाती करने में सरकार नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि हाल ही में सरकार ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है। कहा कि बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed