फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People will not be able to come to Minjar fair without mask

मिंजर मेले में बिना मास्क पहने लोगों को नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति

Wed, 13 Jul 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
People will not be able to come to Minjar fair without mask
चंबा। मिंजर मेले में मास्क पहने लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह निर्णय जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देेखते हुए किया है। इसके लिए प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी एक चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि जिन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं वे अपनी जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

जो लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं वे भी समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाते रहें। कहा कि कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। घर से बाहर निकलते समय भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क अवश्य पहनें और उचित दूरी बनाए रखें। हाथों को लगातार धोएं और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करें। जो व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है वह पृथकवास (आइसोलेट) रहे। जो लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं वे भी सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है वे बूस्टर डोज लगवाएं। कहा कि मिंजर मेले के दौरान दुकानों में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed