फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People who kill cow will be socially boycotted: Latif

गो हत्या करने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार : लतीफ

Tue, 20 Apr 2021 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
People who kill cow will be socially boycotted: Latif
चुराह में हुई गो हत्या को लेकर एडीसी मुकेश रेपस्वाल को ज्ञापन देता मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी का प्? - फोटो : Chamba
चंबा। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चंबा के प्रधान लतीफ मोहम्मद, मोहम्मद यूसुफ और हसनदीन ने चुराह विस क्षेत्र के तहत एक गांव में हुई गो हत्या और तस्करी के मामले में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बताया कि मुस्लिम वेलफेयर कमेटी की ओर से मंगलवार को डीएसपी सलूणी, एसएचओ तीसा, एडीसी चंबा के साथ पंचायत प्रतिनिधियों की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद एडीसी को ज्ञापन सौंप कर कमेटी ने गो हत्या और तस्करी मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। कहा कि मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि जो भी व्यक्ति इस जघन्य अपराध में सम्मलित पाया जाता है, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में कोई भी उनके साथ बोलचाल नहीं रखेगा। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य कर्मचंद, सनवाल वार्ड जिप सदस्य जंयति दुग्गल, कमलजीत दुग्गल, मोहम्मद गनी सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed