फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People traveling without vaccine were given second dose on the spot

बिना वैक्सीन सफर कर रहे लोगों को मौके पर लगाई दूसरी डोज

Fri, 19 Nov 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
People traveling without vaccine were given second dose on the spot
दुर्गेठी में बस सवारियों का टीकाकरण करवाने के लिए खड़े प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टी? - फोटो : Chamba
चंबा। घर-द्वार टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ अब भरमौर प्रशासन बसों में सवारियों का भी टीकाकरण सुनिश्चित करवा रहा है। कबायली क्षेत्र भरमौर जाने वाली बसों सहित मालवाहक वाहनों में सफर कर रहे लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए भरमौर प्रशासन ने अनूठी पहल की है। बिना टीकाकरण सफर करने वाले 91 लोगों का भरमौर प्रशासन ने दुर्गेठी में टीकाकरण करवाया। प्रशासन ने शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए योजना तैयार की है। इसके लिए विभिन्न टीमें अपने-अपने स्तर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी से बचाव के लिए आगे बढ़ते हुए टीकाकरण करवाने वाले लोगों का एडीएम भरमौर ने आभार व्यक्त करते हुए टीकाकारण से छूटे अन्य लोगों को भी सह परिवार अपनी सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाने का आह्वान किया। प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में बीएमओ भरमौर ने होली, डल्ली और गरोला में भी टीकाकरण अभियान का जायजा लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने का लक्ष्य लेकर भरमौर प्रशासन ने प्लान तैयार की है। इसी के तहत भरमौर प्रशासन आंगनबाड़ी, आशा वर्करों, पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, विभागीय कर्मचारियों को साथ लेकर लक्ष्य पूरा करने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें लोगों के घर-द्वार पहुंच कर टीकाकरण को अंजाम दे रही हैं। दूसरी टीम मोबाइल के माध्यम से कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के 84 दिन पूर्ण करने वाले परिवारों से संपर्क साध कर परिवार के सदस्यों के टीकाकरण का पूरा ब्योरा एकत्रित करने के साथ-साथ उन्हें दूसरा टीका लगाने की हिदायत दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में अब एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रशासनिक अधिकारी अब फील्ड में कूद पड़े हैं। प्रशासनिक अधिकारी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम चंबा-भरमौर मार्ग पर दुर्गेठी में पहुंच कर बसों और मालवाहक वाहनों में आने-जाने वाले लोगों को दूसरा टीका लगवाने की जानकारी हासिल करने के साथ-साथ उनका मौके पर ही टीकाकरण करवाने में जुटी हुई है।

एडीएम भरमौर संजय धीमान ने बताया कि भरमौर में दूसरी डोज के तहत 75 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 30 नवंबर तक टीकाकरण का लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल करने के लिए आवश्यक कदम बढ़ाए गए हैं। दुर्गेठी में सवारियों को भी कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed