फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People themselves started removing piles of sand and gravel from Telka-Chamba road.

Chamba News: तेलका-चंबा मार्ग से लोग खुद हटाने लगे रेत-बजरी के ढेर

Mon, 08 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
People themselves started removing piles of sand and gravel from Telka-Chamba road.
तेलका (चंबा)। तेलका-चंबा मुख्य मार्ग के किनारे रेत-बजरी, पत्थर और गृह निर्माण सामग्री के लगाए ढेरों को हटाने की मुहिम शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे यह सामग्री रखने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर नोटिस जारी किए थे। अमर उजाला ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। उधर, विभागीय नोटिस मिलने के बाद लोगों ने अपने स्तर पर रेत-बजरी और गृह निर्माण सामग्री को हटाना शुरू कर दिया है।
तेलका-चंबा मुख्य मार्ग पर बजमोता और बोठी नामक स्थान पर रेत-बजरी के ढेर लगे थे। मार्ग पर कई जगह रेत-बजरी समेत गृह निर्माण सामग्री लंबे समय से पड़ी थी। इसे हटाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। रेत-बजरी और अन्य गृह निर्माण सामग्री के ढेरों के कारण मार्ग भी संकीर्ण हो चुका है। दोनों ओर से वाहन एक ही समय में आने पर चालकों को पास देने के लिए पीछे जाना पड़ता है। सड़क किनारे रखी रेत-बजरी से दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानियां हो रही थीं। कई बार दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के पास पहुंचीं शिकायतों के आधार पर विभाग ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने के बाद लोगों ने अपने स्तर पर रेत और बजरी सहित अन्य गृह निर्माण सामग्री को उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद अब लोग अपने स्तर पर रेत-बजरी और गृह निर्माण सामग्री हटाने में जुट गए हैं। अब मार्ग से होकर आवाजाही करने वालों को परेशानियां नहीं उठानी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed