फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People sweltered in the wait; anger flared when the vehicle carrying gas cylinders failed to arrive.

Chamba News: इंतजार में तपते रहे लोग, गैस सिलिंडर लेकर गाड़ी नहीं आई तो भड़का गुस्सा

Fri, 24 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
People sweltered in the wait; anger flared when the vehicle carrying gas cylinders failed to arrive.
तेलका में सिलिंडर रिफिल करवानेके इंतजार में खड़े लोग। संवाद
तकनीकी खामी से शो नहीं हो पाए बुकिंग के नंबर, बिना सिलिंडर लिए निराश लौटे घर
विज्ञापन

गैस एजेंसी के मैनेजर बोले- अब अगले शुक्रवार को ही सप्लाई लेकर तेलका आएगी गाड़ी

----
तेलका बाजार में शुक्रवार को चूल्हे नहीं, इंतजार जल रहा था। सुबह ही लोग खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए लेकिन वक्त के साथ उम्मीदें पिघलती चली गईं।
धूप सिर पर चढ़ती रही और गाड़ी तकनीकी खराबी की दीवार के पीछे अटकी रही। आखिरकार दिन ने जब हार मानी तो लोग सिर्फ खाली सिलिंडर नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही से भरा गुस्सा और टूटती उम्मीदें साथ लेकर लौटे। तेज धूप में गाड़ी का इंतजार कर रहे लोग भड़क उठे। उन्होंने लचर व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन और एजेंसी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।
---
धर्मेंद्र सूर्या
तेलका (चंबा)। घरेलू गैस सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाना उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। इसे तकनीकी खराबी कहें या एजेंसी प्रबंधन के साॅफ्टवेयर की खामी। इसका खामियाजा शुक्रवार को तेलका में उपभोक्ताओं को उठाना पड़ा। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए लोग खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए लेकिन गैस की गाड़ी न पहुंची। एजेंसी प्रबंधक से बात करने पर पता चला कि उपभोक्ताओं की बुकिंग शो नहीं हो पाई है। इस कारण निर्धारित रूट पर घरेलू गैस की गाड़ी नहीं भेजी जा सकी है। अब अगले शुक्रवार को क्षेत्र में गैस सिलिंडर लेकर गाड़ी भेजने की बात कही जा रही है। लोग परेशान होकर खाली सिलिंडर लेकर घर लौटते नजर आए।
विज्ञापन

दिन : शुक्रवार, स्थान : तेलका बाजार, समय : पूर्वाह्न 11 बजे। तेलका बाजार समेत आसपास के गांवों से खाली सिलिंडर लेकर लोग पहुंच रहे हैं। कोई सिलिंडर कंधे पर तो सिर पर उठाकर ला रहा है। माल वाहक वाहनों से भी सिलिंडर लाए गए। बाजार में एक मिष्ठान की दुकान के बाहर कई सिलिंडर एकत्रित हो गए। समय 11:20 बजे। गांव मौड़ा से पहुंचीं रेखा देवी ने बताया कि सिलिंडर खत्म हुए एक सप्ताह हो गया है। सिलिंडर रिफिल करवाने आई हैं। महिला दुकान के बाहर सिलिंडर रखती हैं और बाजार में लगे नल से प्यास बुझाती हैं। क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की डिलीवरी का समय पहले से निर्धारित है। मौड़ा के अमित कुमार, सालवां के संजीव कुमार, तेलका के बुधिया राम, तेलका मुख्य बाजार से रमेश कुमार, झियूंड से विजय कुमार, बलेला से प्रकाश चंद खाली सिलिंडर लेकर पहुंचे हैं। उपभोक्ताओं ने दोपहर बाद एजेंसी के मैनेजर से गाड़ी न आने को लेकर बात की तो सामने आया कि साॅफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण बुकिंग के नंबर शो नहीं हो पाए। अब अगले सप्ताह गाड़ी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अर्जुन गैस एजेंसी सलूणी के मैनेजर रमेश ठाकुर ने बताया कि सिस्टम में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। अब अगले शुक्रवार को ही घरेलू गैस की गाड़ी तेलका बाजार में भेजी जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed