फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People panic due to bear's arrival in Mangala

Chamba News: मंगला में भालू की दस्तक से लोगों में दहशत

Wed, 03 Jun 2026 03:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
People panic due to bear's arrival in Mangala
महिलाओं ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला के रिहायशी इलाके में भालू की बार-बार दस्तक से लोग दहशत में हैं। भालू को बस्ती से दूर रखने के लिए महिलाओं ने वन विभाग को मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने भालू से पैदा खतरे के बारे में बताया। स्थानीय निवासी रितिका, शिवो, विनोद कुमारी, सीमा देवी, सुमनलता, बबिता और हितेश्वरी देवी ने बताया कि मंगला गांव में पिछले कुछ माह से लगातार भालू की दस्तक देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी तक भालू ने किसी बच्चे या बड़े को अपना शिकार नहीं बनाया है लेकिन ऐसा हमला होने की पूरी संभावना बनी हुई है। साथ लगती पंचायतों में भी भालू के कई हमले देखने को मिल चुके हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि भालू को क्षेत्र से दूर रखने के उचित प्रबंध किए जाएं। उसे पकड़ कर दूर स्थित जंगल में छोड़ा जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार के भय का सामना नहीं करना पड़े। डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि महिलाओं ने भालू की समस्या उन्हें बताई है. संबंधित वन रक्षक और वन खंड अधिकारी को क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed