फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People of three panchayats are troubled by electricity

Chamba News: तीन पंचायतों के लोग बिजली की आंखमिचौनी से परेशान

Mon, 31 Jul 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
People of three panchayats are troubled by electricity
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की तीन पंचायतों के लोग बिजली की आंखमिचौनी से परेशान हैं। रोजाना रात को बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्राम पंचायत किलाड़, करियास और करियुनी के दर्जनों गांवों में बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। दिन के समय कट लगने से ग्रामीणों को इतनी परेशानी नहीं होती जितनी रात को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों चेत राम, सुरेंद्र शर्मा, कमल कुमार, हरीश, प्रताप चंद, नरेंद्र और राम ठाकुर ने बताया कि पांगी घाटी के लोग पहले ही सर्दियों में बिजली की आंखमिचौनी से परेशान रहते हैं। ऐसे में अब उन्हें गर्मी के मौसम में भी बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रात को किसी भी समय बिजली गुल हो जाती है। ऐसा नहीं है कि बिजली का कट एक दिन लगाया गया हो बल्कि रोजाना दिन और रात को बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। लोगों ने बोर्ड से अघोषित कटों से निजात दिलाने की मांग की है। बोर्ड के अधिशासी अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि महालू नाला पावर हाउस का मरम्मत कार्य किया जाना है। इसकी वजह से दिक्कत आ रही है। लोगों को बिजली की समस्या न हो, इसके लिए कट लगाकर लोगों को बिजली मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed