फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People of Pangi should avoid going to avalanche places, the administration issued an alert amid snowfall.

Chamba News: हिमस्खलन वाले स्थानों पर जाने से बचें पांगी के लोग, बर्फबारी के दौर के बीच प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mon, 30 Jan 2023 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
People of Pangi should avoid going to avalanche places, the administration issued an alert amid snowfall.
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक अपने घरों से नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। विशेषकर ऐसे स्थानों में जाने से बचने के लिए कहा गया है कि जहां पर हिमस्खलन होने की संभावना ज्यादा है। पांगी घाटी में दो दिन पहले भारी हिमपात हुआ था। लेकिन रविवार को दोबारा से बर्फबारी होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। सोमवार को भी घाटी में हिमपात जारी रहा। घाटी मौजदा समय में देश दुनिया से कट चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने बीआरओ को वाया जम्मू संपर्क मार्ग को जल्द बहाल करने के आदेश दिए हैं। आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने बताया कि पांगी में बर्फबारी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे अपने घरों से अनावश्यक न निकलें। साथ ही सरकारी विभागों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए सचेत रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed