फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People of Jammu running through the mountains ran away after seeing the

Chamba News: पुलिस को देख भागे पहाड़ के रास्ते जा रहे जम्मू के लोग

Fri, 06 Oct 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
People of Jammu running through the mountains ran away after seeing the
चंबा। तीसा से जम्मू के लिए तस्करी कर पशु ले जाने का मामला सामने आया है। पशु तस्करी की सूचना पर धपान पुलिस चौकी की टीम ने पहाड़ के रास्ते पशु लेकर जा रहे जम्मू के लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही पहले वे लोग भाग गए। इन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे पशुओं को पालने के लिए लेकर जा रहे हैं। इसको लेकर तीसा के पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर अन्य समुदाय के लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इन लोगों ने तीसा थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जम्मू के लोगों को पशु बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल हाशु शेख, लतीफ मोहम्मद, शरीफ और बरकत अली ने बताया कि जो भी परिवार तीसा से जम्मू के लोगों को पशु बेचते हैं, इसकी रिपोर्ट पंचायत में दर्ज होनी चाहिए। इसमें बेचने वाले से लेकर खरीदने वाले का पूरा नाम और पता होना चाहिए। जो लोग जम्मू की सीमा से पशुओं को खरीदने के लिए आते हैं और जिन लोगों से पशु खरीदते हैं, उनके खिलाफ भी पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पशु बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed