फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People of Churah in the grip of viral, crowd increased in Teesa hospital

Chamba News: वायरल की चपेट में चुराह के लोग, तीसा अस्पताल में बढ़ी भीड़

Fri, 20 Oct 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
People of Churah in the grip of viral, crowd increased in Teesa hospital
चंबा के तीसा अस्पताल में चेकअप कराने के  लिए लगी मरीजों की भीड़।स्त्रोत:जागरूक पाठक
तीसा (चंबा)। बदलते मौसम के कारण चुराह में लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना बुखार से ग्रस्त 100 से 150 लोग नागरिक अस्पताल तीसा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में चिकित्सक इन मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवाइयों के साथ परामर्श भी दे रहे हैं। उन्हें बदलते मौसम में अपनी देखभाल रखने की सलाह दी जा रही है। पिछले कुछ दिन से चुराह सहित अन्य इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। बीच में अचानक धूप निकल रही है। इस वजह से लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। तीसा अस्पताल में सुबह से शाम तक मरीजों की लाइनें लग रही हैं। ओपीडी में तैनात चिकित्सक को शाम तक मरीजों से राहत नहीं मिल पा रही है। अस्पताल की ओपीडी पिछले कुछ दिन में काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित होने वाले लोगों में अधिकतर चुराह के ऊपरी इलाकों से हैं, जहां अचानक बारिश और बर्फबारी होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। इस कारण ये लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने के लिए लोेगों को सलाह दी जा रही है। खासतौर पर बच्चों को ऐसे मौसम में घर से बाहर नहीं भेजने के लिए कहा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर वायरल फीवर में दी जाने वाली दवाई का कोटा एडवांस में मंगवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इन मरीजों के इलाज और दवाइयों के आवंटन को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बदलते मौसम के कारण लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed