फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people no obeyed corona rules

टीकाकरण केंद्रों में भीड़, टूटते रहे कोरोना नियम

Tue, 22 Jun 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
people no obeyed corona rules
कियाणी में कोरोना टीकाकरण के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : Chamba
चंबा। दिन बुधवार। समय दस बजे। स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी। कियाणी, राजनगर और आसपास गांवों के लोग कोरोना टीका लगवाने के लिए केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए हैं। कई लोग अपने बच्चों को साथ लेकर वैक्सीन लगवाने पहुंचे हैं। टीकाकरण केंद्र में एक तरफ स्वास्थ्य कर्मी लोगों के आधार कार्ड चेक कर उनका नाम, पता, मोबाइल और आधार कार्ड नंबर रजिस्टर में नोट करते दिखे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती है।
विज्ञापन

साढ़े इस बजे प्रधानाचार्य रजनी बिजलवान ने टीकाकरण केंद्र के बाहर एकत्रित लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कतार में खड़े होने की हिदायत देती हैं। इस दौरान टास्क फोर्स की टीम सदस्य भी मौके पर पहुंचते हैं और लोगों को कतार में खड़े करवाते हैं। बारी-बारी लोग अपना पंजीकरण करवाकर टीका लगवा रहे हैं। सवा ग्यारह बजे तक एक बार फिर से अब लोग कतार से आगे निकलने के चक्कर में टीकाकरण केंद्र के बाहर भीड़ लगाकर खड़े हो जाते हैं। इस दौरान कई बार टीकाकरण केंद्र में तैनात स्टाफ लोगों को बारी-बारी से टीकाकरण केंद्र में आने की हिदायत दे रहा है। बावजूद इसके लोगों की भीड़ कोरोना नियमों को दरकिनार कर रही है।
विज्ञापन

जिले के 69 टीकाकरण केंद्रों में मंगलवार को वैक्सीनेशन का आयोजन हुआ। कुछ टीकाकरण केंद्रों में लोगों ने कोरोना नियमों का पालन कर टीकाकरण करवाया तो कई केंद्रों में ये नियम दरकिनार किए गए। लोगों का कोरोना नियमों के प्रति उदासीन रवैया बड़े खतरे को न्योता दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के 69 टीकाकरण केंद्रों में मंगलवार को टीकाकरण किया गया। कहा कि लोगों को कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य है। लोगों की लापरवाही बड़े संक्रमण का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed