फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people invited to the disease due to Corona

कोरोना से बेखौफ लोग दे रहे बीमारी को न्योता

Mon, 22 Mar 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
people invited to the disease due to Corona
चंबा। शहर में लोगों को कोरोना का कोई खौफ नहीं है। कई लोग बिना मास्क बसों में सफर कर रहे हैं तो कई दुकानदार कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये लोग अपने साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। सोमवार को संवाददाता ने शहर के कई सरकारी दफ्तरों और ढाबों सहित बस अड्डे का जायजा लिया, जहां लोग कोरोना से बेखौफ नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को संवाददाता सुबह 11 बजे न्यू बस अड्डे पहुंचे। यहां लोग बसों में बिना मास्क सफर करते दिखे। यही नहीं चालक-परिचालक भी बिना मास्क बसों को चलाते हुए नजर आए। प्रशासन और पुलिस की ओर से बिना मास्क घूमने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। दोपहर 12 बजे रेहड़ियों और ढाबों में पाया गया कि रेहड़ी संचालक बिना मास्क लोगों को खाद्य उत्पाद परोस रहे हैं। दोपहर साढ़े बारह बजे डाकघर का निरीक्षण किया गया। यहां देखा गया कि कर्मचारी बिना मास्क काम निपटा रहे हैं। जबकि, सरकार की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि नो मास्क नो सर्विस लेकिन, डाकघर में सर्विस देने वाले कर्मचारी ही बिना मास्क सेवाएं देते नजर आए।
विज्ञापन

यही व्यवस्था शहर के होटलों में देखी गई। यहां एक साथ कई लोगों को बिना मास्क खाना परोसा जा रहा था। एक ओर जहां अब कोरोना ने दोबारा पैर पसारना शुरू कर दिए हैं, वहीं लोग भी अब लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि नो मास्क नो सर्विस नीति को सरकारी कार्यालय में लागू किया गया है। जो लोग बिना मास्क कार्यालयों में आएंगे, उन्हें सर्विस नहीं दी जाएगी। इसके अलावा बिना मास्क शहर में घूमने वालों के चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed