फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People had to run 65 km to get ultrasound done

Chamba News: अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चुराह को लोगों को लगानी पड़ी रही 65 किमी की दौड़

Mon, 24 Apr 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
People had to run 65 km to get ultrasound done
तीसा (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में दो दशकों से अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। रेडियोग्राफर न होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 3,500 रुपये चुकता कर मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख करना पड़ रहा है। चुराह अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को बड़े शिविर आयोजित होने पर ही चलाया जाता है।
विज्ञापन

चुरावासियों में अशोक कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, योगराज ने कहा कि कई बार प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से नागरिक अस्पताल तीसा में अल्ट्रासाउंड को संचालित करवाने के लिए रेडियोग्राफर की तैनाती करने की मांग उठाते आ रहे हैं। बावजूद अभी तक समस्या बरकरार है। तीसा अस्पताल पर चुराह विधानसभा क्षेत्र की 52 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी स्वास्थ लाभ के लिए निर्भर है। बावजूद इसके अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रसाउंड की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के लिए ग्राम पंचायत तीसा प्रथम, द्वितीय, जुंगरा, पद्दर, भंजराडू, खजुआ, बिहाली, थल्ली, सतियोआ, गडफरी, टिकरीगढ़, लेसुई, भराड़ा, देहरोग, बघेईगढ़, कढ़वाड़, चरड़ा, चांजू, देहरा, दियोला, जसौरगढ़, कल्हेल, करेरी, डुगली, कुहाल इत्यादि पंचायतों से पत्थरी से पीड़ित मरीज और गर्भवती महिलाएं इलाज करवाने को पहुंचते हैं, जिन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 65 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय चंबा का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि रेडियोग्राफर की तैनाती करवाने को लेकर कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। सरकार के आदेशानुसार पदों को भरने पर यहां पर रेडियोग्राफर की तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed