फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People associated with career guidance will be able to adopt schools

Chamba News: कॅरिअर मार्गदर्शन से जुड़े लोग गोद ले सकेंगे स्कूल

Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
People associated with career guidance will be able to adopt schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। अपना विद्यालय योजना के तहत प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग भी विद्यालय गोद ले सकते हैं। जिले में खेल, कौशल विकास, कॅरिअर मार्गदर्शन-परामर्श, कला एवं शिल्प, चित्रकला, गीत-संगीत, नृत्य आदि क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग भी स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों का चयन कर गोद ले सकते हैं। यह जानकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए जनप्रतिनिधि, संस्थाएं, विभिन्न गतिविधियों से जुड़े लोग, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छा से स्कूलों को गोद लेकर अपनी सक्रिय भूमिका को सुनिश्चित बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत अपना विद्यालय योजना के तहत अब तक विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने 400 से अधिक राजकीय स्कूलों को गोद लिया है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए अपना विद्यालय योजना के तहत एक विद्यालय को गोद लेकर अपना सामाजिक कर्तव्य अवश्य निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed