फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people againtst wast plant in kuranh

ुरांह में कूडा संयत्र के विरोध में सात पंचायतो ने पास किया प्रस्ताव

Wed, 02 Oct 2019 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
people againtst wast plant in kuranh
मैहला (चंबा)। कुरांह में कूड़ा संयंत्र खोलने के विरोध में क्षेत्र की सात पंचायतों के लोग आ गए हैं। बुधवार को गांधी जयंती पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में मैहला ब्लॉक की सात पंचायतों ने कुरांह में कूड़ा संयंत्र न चलाने को लेकर प्रस्ताव पास किया है। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन को चेताया कि वे किसी भी कीमत में कुरांह में कूड़ा संयंत्र नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

कूड़ा संयंत्र से निकलने वाला प्रदूषित धुआं लोगों की सेहत पर बुरा असर डालता है। पहले भी कई लोग इस धुएं से बीमार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बड़ी मुकिश्कल से कुरांह में कूड़ा संयंत्र को बंद करवाया है। दोबारा से कूड़ा संयंत्र को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को आंदोलन भी करना पड़ा, तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मैहला, चड़ी, बंदला, दाडुंई, जांघी, गागला और बकाण में बुधवार को कुरांह कूड़ा संयंत्र के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। चड़ी के प्रधान दौलत राम, बंदला के प्रधान अक्षय कुमार, मैहला प्रधान नारो देवी, गागला के प्रधान नरेश कुमार और जांघी के प्रधान धर्मेंद्र ने बताया कि कुरांह में कूड़ा संयंत्र शुरू होने से सात पंचायतों का वातावरण खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कूड़े की वजह से बीमारी फैलाने वाले मक्खी मच्छर तैयार होंगे। इसलिए कूड़ा संयंत्र को किसी भी कीमत में चलने नहीं दिया जाएगा। मैहला पंचायत में बुधवार को जब ब्लॉक स्तरीय गांधी जयंती का कार्यक्रम चला था।

इसमें भी ग्रामीणों ने मुख्यातिथि एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा के समक्ष यह मांग रखी। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कार्यालय में बैठक करने के लिए बुलाया और कहा कि इस मुद्दे पर मिलकर बैठ कर चरचा की जाएगी। कार्यक्रम में एसडीएम ने बच्चों को नशे की बुराईयों से अवगत करवाया। इसके साथ ही बच्चों को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed