{"_id":"651023274ca259b2920d601e","slug":"people-absorbed-in-devotion-show-the-world-the-path-of-love-chamba-news-c-88-1-ssml1007-8323-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भक्ति में लीन व्यक्ति संसार को दिखाते हैं प्रेम की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भक्ति में लीन व्यक्ति संसार को दिखाते हैं प्रेम की राह
Mon, 25 Sep 2023 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:21 AM IST
विज्ञापन
निरंकारी सत्संग भवन मुगला में सत्संग के दौरान महिलाएं। स्त्रोत संवाद।
चंबा। निरंकारी सत्संग भवन मुगला में रविवार को जोनल प्रभारी महात्मा दुनीचंद अध्यक्षता में सत्संग हुआ। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। महात्मा दुनीचंद ने कहा कि कि भक्त हमेशा भक्ति भरा जीवन जीने के लिए अग्रसर रहते हैं। भक्ति में वे स्वयं रोशनी से युक्त रहते हैं, और समाज को भी ऐसी प्रेरणा देते हैं, ताकि मानव जीवन सार्थक हो सके।
उन्होंने कहा कि संसार में व्याप्त वैर, ईर्ष्या, नफरत के दुर्भाव से मुक्ति पाना समय की जरूरत है। भक्ति में लीन व्यक्ति संसार को प्रेम, नम्रता, सहनशीलता, विशालता और शांति एवं सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। इन्हीं दिव्य गुणों को अपना कर जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है। इस मौके पर दूरदराज के गांवों कस्बों से आए श्रद्धालु भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साहों, जडेरा, राख, जांगी, मैहला, सामरा और धरवाला आदि क्षेत्रों से आई संगत ने संत बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं को अपने विचारों और भजनों से व्यक्त किया।