फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners will not take salary until they get pension.

Chamba News: जब तक पेंशनरों को पेंशन नहीं, तब तक नहीं लेंगे वेतन

Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will not take salary until they get pension.
विद्युत बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते बोर्ड के कर्मचारी: संवाद
चंबा। राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों-इंजीनियरों और पेंशनरों ने बिजली बोर्ड मंडल कार्यालय चंबा में छठे दिन भोजनावकाश के दौरान बिजली बोर्ड मैनेजमेंट की डिवाइड एंड रूल्स पॉलिसी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन की राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सरकार के आदेशों के बाद बिजली बोर्ड मैनेजमेंट ने कर्मचारियों के वेतन बहाल करने के आदेश तो दे दिए, लेकिन पेंशनरों की पेंशन बहाल करने के आदेश नहीं दिए। इसका ज्वाइंट फ्रंट ने विरोध किया है। कहा कि जब तक पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक कर्मचारी वेतन भी नहीं लेंगे। चंबा यूनिट के प्रधान अशोक, सचिव प्रताप चंद ने कहा कि बिजली बोर्ड 9 माह से अस्थायी प्रबंध निदेशक के सहारे चलाया जा रहा है। इससे बोर्ड की कार्यप्रणाली बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

हरिकेश मीणा को प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उनके पास पहले ही दो विभाग हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से स्थायी प्रबंध निदेशक तैनात करने की मांग की है। फ्रंट ने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली में देरी पर चिंता जताई और इसे शीघ्र लागू करने की मांग की है। प्रदर्शन में बिजली बोर्ड के सभी कर्मचारी, अभियंता और पेंशनरों के संगठनों ने भाग लिया। कहा कि सरकार मांगों का निवारण समय रहते नहीं करेगी तो फ्रंट पूरे प्रदेश में ब्लैक आउट कर सकता है। जब तक पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल जाती है, पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है, तब तक भोजनावकाश के दौरान बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यूनियन से राज्य सलाहकार अनिल वर्मा, चंबा यूनिट के प्रधान अशोक कुमार, सचिव प्रताप चौहान, सुरेश कुमार, पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन से तेजू राम, हंस राज, बिजली बोर्ड के अन्य संगठनों से आत्मा राम शर्मा, दलीप चोणा, बुधिया राम, करण और उमेश बेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed