फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners demanded payment of pension as before

Chamba News: पेंशनरों ने पहले की भांति मांगा पेंशन का भुगतान

Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demanded payment of pension as before
बोले-एक समय था, जब मिलता था बोनस
विज्ञापन

पेंशनर एसोसिएशन ने बैठक में उठाए मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक हरदासपुरा स्थित विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के मुख्य सलाहकार विश्वामित्र महाजन ने की। बैठक में सर्वप्रथम सभी पेंशनरों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही 17 दिसंबर को मनाए गए पेंशनर दिवस के सफल कार्यक्रम आयोजन पर सभी का आभार जताया। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की मांगों और समस्याओं का बिना विलंब निदान किया जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि एक समय था जब बिजली बोर्ड अपने कर्मचारियों को हर वर्ष बोनस देता था, जबकि उस समय संसाधन बहुत कम थे। आज संसाधनों में बहुत बढ़ाेतरी होने के चलते सरकार की कुनीतियां बोर्ड प्रबंधन पर भारी पड़ रही हैं। पेंशनरों को पेंशन और कर्मचारियों के वेतन के भुगतान में परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों और बोर्ड के कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस समेत पेंशन और तनख्वाह का भुगतान पूर्व की तरह किया जाए। बैठक में सदस्य पवन शर्मा, खेम सिंह नरयाल, हेमानंद शर्मा आदि मौजूद रहे। यह जानकारी महासचिव दलीप चौणा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed