फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pension should be given on the first date: Uttam

पहली तारीख को दी जाए पेंशन : उत्तम

Thu, 11 Sep 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pension should be given on the first date: Uttam
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मासिक बैठक के दौरान मौजूद पेंशनर: जागरूक पाठक
चंबा। पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सलाहकार उत्तम सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन काफी समय से हर माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान करने की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसको लेकर पेंशनरों में रोष है। पेंशनरों के साथ सरकार लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नियमित तौर पर मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जो कि सही नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। इससे पहले बैठक में आपदा में जो व्यक्ति की इस संसार को छोड़ गए, सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मनोहर लाल, ओम प्रकाश, उत्तम सिंह, कुमान सिंह और देशराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को नहीं मिले लाभ

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अप्रैल 2024 से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अब तक न तो पेंशन मिल पाई है और न ही सेवानिवृत्ति लाभ। इन कर्मचारियों को शीघ्र वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएं। अन्य विभागों के कर्मचारियों को 2016 वेतन संशोधन के तहत एरियर और 50,000 की एक किस्त मिल चुकी है, लेकिन पथ परिवहन विभाग के नियमित और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इन लाभों से वंचित रखा है। यह स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण रवैया है। वंचित कर्मचारी न्यायालय का रुख कर रहे हैं, जिससे उन्हें भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, निगम को भी इन मामलों में ब्याज सहित भुगतान करना पड़ रहा है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है।
विज्ञापन

मांगें न मानी तो करेंगे बड़ा आंदोलन
संगठन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गईं तो पेंशनर कल्याण संगठन, पेंशनर कल्याण मंच और अन्य संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed