फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   penlty on litring in open place in chamba cctv

चौगान के आस-पास कूड़ा फैंकने वालों पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा

Thu, 10 Oct 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
penlty on  litring in open place in chamba cctv
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में कूड़ा कर्कट फेंकने वालों पर अब सीसीटीवी का पहरा रहेगा। इसके लिए चौगान में चार स्वयंसेवी तैनात किए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति यहां कूड़ा-कर्कट फैलाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार मौके पर ही जुर्माना लगाया जाएगा।
वीरवार को उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान ये बात कही। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शहर में चौगान के आसपास जिन क्षेत्रों में कूड़ा-कर्कट खुले में फेंकने की शिकायतें आ रही हैं, उन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन के रुप में चलाया जाएगा। इसमें हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इस आंदोलन के प्रथम चरण में नागरिकों को जागरूक बनाने के लिए संवाद कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर नगर परिषद के सभी वार्डों में प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रेस और मीडिया के समन्वय से संवाद कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में लोगों से स्वच्छता, कूड़ा कर्कट का सही एकत्रीकरण, पृथीकरण और निष्पादन सहित अन्य विषयों पर चरचा कर सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। जिले के अन्य हिस्सों मे इस मुहिम में नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा।
12 अक्तूबर को प्रशासन ने चौगान में प्रेस और मीडिया के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों और इससे संबंध अन्य कचरे के सही निष्पादन के लिए प्रशासन न्वोमेश उपाय भी कर रहा है।
प्लास्टिक की एकत्रित बोतलों को हनी कॉव संरचना बनाकर क्रेट वर्क में इस्तेमाल किया जाएगा। प्लास्टिक के कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन के प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के विकास में महिलाओं की प्रमुख भूमिका है। इसलिए अनीमिया को खत्म करने के लिए जिले में पोषण अभियान दक्षता के साथ चलाया जा रहा है।
शहर में दोपहर के समय माल-वाहक बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेंगा। माल-वाहक बड़े वाहनों के दोपहर के समय आने की स्थिति में शहर में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसका खामियाजा राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ता है।

पॉलिथीन में बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियों पर भी प्रतिबंध लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। पॉलिथीन में सब्जियां लानों वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed