फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Penalty charged for use of plastic plates

प्लास्टिक की प्लेटों के इस्तेमाल पर वसूला जुर्माना

Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Penalty charged for use of plastic plates
चंबा शहर और डलहौजी में प्रदूषण बोर्ड की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

चंबा। चंबा शहर और डलहौजी में प्लास्टिक में खाद्य उत्पाद परोसने वाले डेढ़ दर्जन रेहड़ी संचालकों से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 8,000 रुपये जुर्माना वसूला है।
बोर्ड की टीम ने शहर की सभी रेहड़ियों का निरीक्षण किया। यहां खाद्य पदार्थों को परोसे जाने वाली प्लेटों को चेक किया गया। इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल ज्यादा पाया गया। इसके लिए रेहड़ी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें इसका इस्तेमाल बंद करने को कहा। इस मौके पर एक दर्जन रेहड़ी संचालकों के चालान काटकर 5,500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने पर्यटन नगरी डलहौजी में निरीक्षण कर आधा दर्जन रेहड़ी संचालकों को प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा। इनसे 2,500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक का इस्तेमाल सरकार ने बंद कर दिया है। इसके लिए पहलेे भी व्यापारियों को चेतावनी दी गई थी। अब बोर्ड निरीक्षण कर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed