फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pedestrian injured by monkey attack, referred to Tanda

Chamba News: बंदरों के हमले से राहगीर घायल, टांडा रेफर

Tue, 16 May 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 16 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian injured by monkey attack, referred to Tanda
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के गरम मार्ग पर बंदरों के झुंड ने हमला कर एक राहगीर को गंभीर रूप से घायल कर कर दिया। उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आर्यन पुत्र रवि कुमार जो सदर बाजार डलहौजी का निवासी है वह अपने घर से गांधी चौक की तरफ काम पर जा रहा था। इसी बीच गरम सड़क पर बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह सड़क किनारे से नीचे खाई में गिर गया। इस दौरान आर्यन को चोटें आई हैं। उसके चीखने की आवाजें सुनकर स्थानीय निवासी चमन एवं जतिन ने खाई में से घायल को बाहर निकाला और डलहौजी सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसके परिजनों को भी सूचना दी। घटना में आर्यन के आंखों, बाजू, सिर सहित कई जगह पर चोटें लगी हैं। डलहौजी के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि घायल के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन एवं वन विभाग से पुरजोर मांग की है कि डलहौजी में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक पर शीघ्र काबू पाया जाए और गरम सड़क पर रेलिंग भी लगाई जाए। वन विभाग के बीओ अनिल कुमार और फॉरेस्ट गार्ड सुनील ने भी मौके का मुआयना किया और विभाग की ओर से हरसंभव सहायता देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed