फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Peace meal workers on strike, passenger bay 'bus'

पीसमील वर्कर हड़ताल पर, यात्री बे‘बस’

Wed, 15 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Peace meal workers on strike, passenger bay 'bus'
बस स्टैंड चंबा में बस के इंतजार में फर्श पर बैठे यात्री। - फोटो : Chamba
पीसमील वर्कर हड़ताल पर, यात्री बे‘बस’
विज्ञापन

चंबा बस अड्डे में घंटों बसों के इंतजार में बैठे रहे मुसाफिर
बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हुई सबसे ज्यादा परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन: बुधवार। स्थान-बस स्टैंड चंबा। समय: 12 बजकर 05 मिनट। बस अड्डे में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक यात्री बसों के इंतजार में परिसर, बेंचों और आसपास जमीन पर बैठे हुए हैं। चंबा से ढांगू-इंदौरा जाने के लिए महिलाएं, बच्चे और युवा अड्डे में बस का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार करवा कर बुजुर्ग महिला को लेकर उसका बेटा और परिजन बस स्टैंड पहुंचते हैं लेकिन, बस के अपने काउंटर पर न होने से इंतजार के लिए वे जमीन पर सामान के साथ बैठ जाते हैं। कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला का बेटा टिकट काउंटर पर पूछताछ के लिए पहुंचता है लेकिन, बस के बारे में सही जानकारी न मिलने पर युवक निराश होकर लौट आता है। दोपहर एक बजे तक बस न आने पर युवक टिकट काउंटर पर तैनात कर्मी से बस की जानकारी लेता है। कर्मी हड़ताल के कारण बस न जाने की बात कहता है। उसके बाद वह निजी टैक्सी हायर कर अपनी मां और रिश्तेदारों को लेकर गंतव्य की ओर से रवाना हो जाता है। समय दोपहर डेढ़ बजे दो महिलाएं अपने नवजात बच्चों को लेकर बस स्टैंड पहुंचती हैं। काउंटर पर बस न होने पर वे वहीं बस स्टैंड के एक किनारे पर बैठ जाती हैं। दो बजे तक चंबा-मंगलेरा रूट पर चलने वाली सरकारी बस के न पहुंचने पर एचआरटीसी कर्मी से पूछताछ करने के बाद महिलाएं जमीन पर बैठ जाती हैं। ढाई बजे के करीब निजी रूट की बस से वे अपने घर के लिए रवाना होती हैं। शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी बस स्टैंड में पहुंचकर अपने रूटों की बसों को देखने के लिए यहां-वहां भागदौड़ कर रहे हैं। पौने चार बजे कुछ महिलाएं बस स्टैंड पर पहुंचती हैं। बस के काउंटर पर न होने से ये अपने साथ लिए सामान को जमीन पर रख कर बस का इंतजार करने लगती हैं। सायं चार बजे चंबा-जोत मार्ग पर चलने वाली बस के काउंटर पर न होने से यात्री आग-बबूला हो रहे हैं। एचआरटीसी कर्मी लोगों को तकनीकी कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण बसों की मरम्मत न होने से बस कार्यशाला में ही खड़ी होने की बात कह रहा है। उसके बाद नियमित तकनीकी कर्मचारी कार्यशाला में बस का मरम्मत कार्य शुरू करते हैं। सायं साढ़े चार बजे चंबा-जोत के लिए एचआरटीसी की बस सवारियों को लेकर बस स्टैंड से रवाना होती है। कुल जिले में पीसमील वर्करों की हड़ताल से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
11 रूटों पर ठप रहीं बस सेवाएं
चंबा-भरमौर, चंबा-कुड़था, चंबा-ढांगू-इंदौरा, चंबा-भरमौर चंबा मंगलेरा, चंबा-दियोला, चंबा-चलूंज, चंबा-छतराड़ी, चंबा-कोल्हड़ी, चंबा-सुनारा-कुंडी, चंबा-डलहौजी के रूटों पर निगम की बस सेवाएं बुधवार को बद रहीं।
विज्ञापन

आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि पीस मील वर्करों की हड़ताल में तकनीकी कर्मचारी संघ के कर्मचारियों के शामिल होने से निगम की बसें चलाने में दिक्कत हो रही है। प्रबंधन की ओर से तैनात कर्मचारियों से ओवरटाइम में काम करवा कर और निजी वर्कशॉप में काम करवा कर बसों को निर्धारित रूटों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed