फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patwari, Kanungo Sangh angry over transfer of state level cadre from district

Chamba News: जिला से राज्य स्तरीय कैडर करने पर पटवारी, कानूनगो संघ नाराज

Mon, 15 Jul 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Jul 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Patwari, Kanungo Sangh angry over transfer of state level cadre from district
चंबा। जिला संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ ने जिला स्तरीय कैडर के साथ छेड़छाड़ कर राज्य स्तरीय करने पर विरोध जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने फैसला लिया है कि मंगलवार तक कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस मामले में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा।
महासचिव जितेंद्र शर्मा, सदस्य नरोत्तम सिंह और अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में कार्यरत पटवारी एवं कानूनगो पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय कैडर के तहत नियुक्त हुए हैं। उसी के तहत आरएंडपी नियमों के अनुसार सेवाएं दे रहे हैं। सरकार अगर कैडर जिला से राज्य स्तरीय करती है तो यह कैडर उन पटवारी भर्तियों पर लागू हो, जिनकी अधिसूचना सरकार वर्तमान में कर रही है।
विज्ञापन

बताया कि जिला स्तरीय कैडर प्रदेश की भौगोलिक, परिस्थितियों, रीति-रिवाज, भाषा एवं प्रचलित बोलियों के आधार पर स्थानीय लोगों से आत्मीयता का भाव रखने के लिए किया गया था, मगर इसके साथ अवांछित छेड़छाड़ क्षेत्रीय कर्मचारियों की कार्य कुशलता, क्षमता और लोगों के साथ आपसी तालमेल को प्रभावित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय कैडर से राज्य स्तरीय कैडर होने पर विभिन्न जिलों में स्थित स्थापना शाखाएं प्रभावित होंगी। कहा कि जिला स्तरीय कैडर के तहत समूचे प्रदेश में कार्यरत पटवारी एवं कानूनगो जब राज्य स्तरीय कैडर के तहत स्थानांतरित किया जाएगा तो कब्ज़ा, नाजायज मिसलें जो विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन हैं, उनकी पेशी के लिए दूरदराज क्षेत्रों से समय पर हाजिर होना पड़ेगा। इस कारण समय और कर्मचारी की कार्यक्षमता और संबंधित लोगों के कार्य अनावश्यक तौर पर बाधित होंगे एवं अतिरिक्त रूप से कर्मचारियों की यात्रा भत्ता का बोझ सरकार पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कैडर को ना बदला जाए और कर्मचारियों की मांगों को सरकार पूरा करें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed