फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients with dry cough and cold increased

सूखी खांसी और जुकाम के मरीज बढ़े

Wed, 08 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Patients with dry cough and cold increased
मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी के बाहर लगी लोगो की भीड़।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। तीखी गर्मी ने लोगों की सेहत पर बुरा असर डाला है। मेडिकल कॉलेज चंबा में सामान्य दिनों में 700 ओपीडी रहती थी। इन दिनों यह बढ़कर 1,000 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

सप्ताह में कई बार ओपीडी 1,200 तक भी पहुंच रही है। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। मरीजों की भीड़ को संभालना चिकित्सकों के लिए मुश्किल हो रहा है। कई विभाग ऐसे हैं जहां चिकित्सक नाममात्र हैं। उन विभागों की ओपीडी प्रबंधन बड़ी मुश्किल से चला रहा है। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन और बाल रोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से बच्चे और व्यस्कों बुखार, सूखी खांसी और जुकाम जैसी बीमारी जकड़ रह हैं।
विज्ञापन

इसके उपचार के लिए मरीज रोजाना मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। सुबह के समय अस्पताल में पंजीकरण करवाने के लिए मरीजों की भीड़ लगी होती है। वहां से पर्ची बनाकर मरीज ओपीडी के बाहर लाइनों में खड़े होकर अपना उपचार करवा रहे हैं। इसमें रोजाना 10 से 20 मरीज अस्पताल में भर्ती भी किए जा रहे हैं। बच्चों के वार्ड में लगे सभी बिस्तर भर चुके हैं। बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने से प्रबंधन को एक बिस्तर पर दो-दो मरीज लेटाने पड़ रहे हैं। यही हाल मेडिसिन वार्ड का है। जहां मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खान-पान पर दें ध्यान
गर्मी के मौसम में चिकित्सक लोगों को पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करने का परामर्श दे रहे हैं। खराब खान-पान की वजह से भी लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए लोगों को खाने और पीने में विशेेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। सूखी खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित

प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि गर्मी के मौसम में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। गर्मी के कारण लोग सूखी खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। उनके उपचार के लिए अस्पताल में पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई है।
प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed