{"_id":"6543dac88e4836bdba0855ea","slug":"patients-who-came-for-operation-returned-disappointed-due-to-power-failure-chamba-news-c-88-1-ssml1006-11232-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली गुल रहने से निराश लौटे ऑपरेशन करवाने पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली गुल रहने से निराश लौटे ऑपरेशन करवाने पहुंचे मरीज
Thu, 02 Nov 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण नागरिक अस्पताल डलहौजी में मरीजाें के एक्सरे और जरूरी टेस्ट नहीं हो पाए। मरीजों को काफी परेशानी हुई।
इसको लेकर मरीजों और स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड अधिकारियों के घर को बिजली से रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आम लोगों को बिजली की लचर व्यवस्था के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार सुबह मरीज जरूरी टेस्ट और एक्सरे के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचे तो बिजली गुल होने से उन्हें निराश होना पड़ा। बिजली बोर्ड ने सूचना दिए बिना सुबह 10:00 बजे कट लगा दिया। अस्पताल में वीरवार को आंखों के मरीजों को जरूरी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। बिजली न होने से उनके टेस्ट नहीं हो पाए। बिजली गुल रहने से होटल संचालक भी परेशान हुए। हैरानी की बात यह रही कि अधिकारियों के वीआईपी इलाके में बिजली सुचारू रूप से चलती रही। उधर, डलहौजी सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विपिन ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने ने कहा कि वीरवार को होने वाले शट डाउन की उनको कोई जानकारी नहीं थी। मरीजों के जरूरी टेस्ट होने थे लेकिन बिजली न होने यह संभव नहीं हो सका। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि लोगों को दी जाने वाली बिजली सुविधा में ऐसी लापरवाही क्यों बरती गई, इसको लेकर संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।